HomeUttarakhandAlmoraबदहाल सड़क, जन प्रतिनिधियों का चढ़ा पारा, आंदोलन व तालाबंदी का ऐलान

बदहाल सड़क, जन प्रतिनिधियों का चढ़ा पारा, आंदोलन व तालाबंदी का ऐलान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। दो विभागों के बीच तालमेल के अभाव में नगर क्षेत्र अंतर्गत एक अहम लिंक मार्ग के सुधारीकरण का काम अधर में लटका पड़ा है। हालात यह है कि सीवर लाइन की खुदाई के बाद से सड़क की दशा बदहाल बनी है, लेकिन संबंधित विभाग सुधारीकरण या पुर्ननिर्माण के काम से आंख मूंदे बैठा है। उदासीनता से आजिज जन प्रतिनिधियों का आज पारा चढ़ गया। स्थानीय सभासद अमित साह ‘मोनू’ व व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने इस लोनिवि व जल निगम में तालाबंदी की चेतावनी दी है।

लंबे समय से बदहाल बना गैस गोदाम लिंक मार्ग

उल्लेखनीय है कि नगर का गैस गोदाम लिंक मार्ग लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा है। इस मार्ग के सुधारीकरण के लिए लगातार जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग विभाग से मांग करते आ रहे हैं। पूर्व में विभाग द्वारा इसके आधे हिस्से का सुधारीकरण किया गया और बाकी का मार्ग उसी अवस्था में छोड़ दिया गया।

जल निगम और लोनिवि में सामंजस्य का अभाव

स्थानीय सभासद अमित साह ‘मोनू’ का कहना है कि सीवर लाईन पड़ने के बाद लोक निर्माण विभाग और जल निगम में सामंजस्य न होने के कारण मार्ग जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़ा है। सभासद के समर्थन में पहुंचे व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि यदि अविलम्ब मार्ग का सुधारीकरण नहीं किया गया तो दोनों विभागों में तालाबंदी की जाएगी।

बस एक दिन अल्टीमेटम, कल से आंदोलन

सभासद ने कहा कि कल बुधवार को यदि लोक निर्माण विभाग एवं जल निगम के अधिकारी इस मार्ग का निरीक्षण करने नहीं पहुंचे और मार्ग का सुधारीकरण शुरू नहीं करवाया गया, तो जनहित में उन्हें उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।

सीवर लाइन डाल खोद दी सड़क

अमित साह ने कहा कि गैस गोदाम रोड सीवर लाइन डालकर जल निगम द्वारा पूरी तरह से खोद दी गयी है। जिससे रोड पूरी तरीके से खराब हो गई है। जिसका पैसा भी जल निगम वाले देने के लिए तैयार हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग और जल निगम का तालमेल नहीं होने के कारण इस कार्य को टाला जा रहा है।

बदहाल मार्ग में रपट रहे वाहन

उन्होंने कहा कि यह सबसे छोटा और शॉर्ट लिंक मोटर मार्ग है। महिलाएं, बुजुर्ग इस रास्ते से स्कूटी एवं बाइक लेकर निकलते हैं। जिस कारण वह यहां पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अभी नवरात्रि के समय में यहां पर दुर्गा पूजन का कार्य होता है। कर्नाटक खोला में भी रामलीला का आयोजन होता है। काफी संख्या में लोग यहां से जाते हैं।

हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा विभाग : मोनू

अमित साह मोनू ने कहा कि कई बार दोनों विभागों को इस संबंध में सूचित भी किया गया है पर दोनों विभागों द्वारा इस कार्य को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि से पूर्व इस मार्ग को बनवा दिया जाए। अन्यथा विभाग जन आंदोलन को तैयार रहे।

इस अवसर पर सभासद अमित साह मोनू, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल सुशील साह, सुनील कर्नाटक, नरेंद्र बिष्ट, अतुल पांडे, अशोक गोस्वामी, पूर्व फौजी ललित मिश्रा, भावेश पांडे, हर्षवर्धन तिवारी आदि उपस्थित रहे‌।

लालकुआं में किच्छा का युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments