HomeUttarakhandNainitalहल्सों में BSNL इंटरनेट सेवा का बुरा हाल, students कैसे attend...

हल्सों में BSNL इंटरनेट सेवा का बुरा हाल, students कैसे attend करें Online Classes

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

— अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट

एक तरफ जहां लॉकडाउन के चलते समस्त विद्यालय बंद होने से छात्र—छात्राओं की ऑनलाइन क्लासेज चल रही हैं, वहीं कई क्षेत्रों में बीएसएनएल नेट सेवा राम भरोसे चल रही है। जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। यह समस्या विकासखंड नैनीताल अंतर्गत ग्राम सभा हल्सों में देखने में आ रही है।
आपको बता दें कि जनपद नैनीताल के विकासखंड बेतालघाट में आने वाला गांव हल्सों पर्वतों के बीचोंबीच बसा हुआ एक वृहद गांव है। इस समय कोरोना वायरस के संकट के बीच समस्त शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। जिस कारण सरकार शिक्षार्थियों से घर बैठकर पढ़ाई करने पर जोर दे रही है। जिसमें इंटरनेट के माध्यम से आनलाइन कक्षाओं का सीधा प्रसारण मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। अब दिक्कत यह पेश आ रही है कि यहां एक बीएसएनएल टेलीकॉम टावर है, जिसमें आये दिन सिग्नलों की समस्या रहती है। जिस कारण स्थानीय विद्यार्थियों को आनलाइन पढ़ाई से जुड़ने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इधर बेतालेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष राहुल अरोरा ने बताया कि इस समस्या को वह कई बार उठा चुके हैं। उन्होंने इसको लेकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा है। साथ ही भारती संचार निगम लिमिटेट को भी लिखित रूप में समस्या बतायी है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

उन्होंने कहा कि बेतालेश्वर सेवा समिति व समस्त ग्रामवासी संबंधित विभाग व शासन से यह मांग करते हैं कि शिक्षार्थियों की चल रही आनलाइन कक्षाओं को देखते हुए तत्काल इंटरनेट सिग्नलों की समस्या को दूर करें। यदि ऐसा नही होता है तो यह विद्यार्थियों के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ होगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments