Bageshwar News: फ्रंट लाइनर और होम आइसोलेट लोगों के लिए उपलब्ध कराई आयुष ​रक्षा किट, आयर्वेदिक विभाग ने डीएम को प्रदान की किट

0
डीएम को किट प्रदान करते आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारी।

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण और उपचार के लिए जिला आयुर्वेदिक विभाग ने फ्रंट लाइनर और होम आइसोलेट लोगों को आयुष रक्षा किट उपलब्ध कराया। विभाग ने कहा कि जिले के फ्रंट लाइन अधिकारी और कर्मचारियों तक यह किट पहुंचाई जाएगी।


ADVERTISEMENTS

मंगलवार को आयुर्वेदिक विभाग ने जिलाधिकारी विनीत कुमार को आयुष किट प्रदान की। डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम और रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए आयुष रक्षा किट वितरित करने का लक्ष्य है। आयुर्वेदिक विभाग ने तहसील परिसर, बागेश्वर में स्थापित कार्यालयों सहित जिला सूचना अधिकारी एवं कार्यरत सभी कर्मचारियों को आयुष रक्षा किट उपलब्ध कराया है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. राघवेंद्र गुप्ता ने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के लिए अब तक फ्रंट लाइनर में कार्य कर रहें अधिकारियों एवं कर्मचारियों को छह सौ और होम आइसोलेशन में रहे रहे संक्रमितों को दो सौ आयुष रक्षा किट वितरित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के रोकथाम के लिए आयुष रथ के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक विभाग कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण एवं उपचार के लिए आयुष रक्षा किट वितरित कराकर संक्रमण के रोकथाम के लिए अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। इसके लिए हम सभी को भी संक्रमण के रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन कर संक्रमण को रोकने में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ठीक प्रकार से करना होगा, तभी संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : CBSE की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की बैठक में लिया गया फैसला

उत्तराखंड जल्द ही होगा कोरोना मुक्त, नए मामलों में भारी गिरावट, 2062 मरीज हुए डिस्चार्ज

Bageshwar : एक और मरीज ने हारी कोरोना से जंग, जिले में अब तक 49 मौतें, आज 32 नये केस

Almora : फिर बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, आज 86 की रिपोर्ट आई Corona positive

Almora : खाई जा गिरी अनियंत्रित कार, चालक की दर्दनाक मौत, चार घायल

उत्तराखंड में हटाये गये 27 वीआईपी सुरक्षा में तैनात गनर, पुलिस फोर्स की कमी का दिया गया हवाला

हल्द्वानी : अच्छे से समझ लें यह हैं जनपद नैनीताल में कोविड कर्फ्यू के नये नियम, डीएम गर्ब्याल ने जारी किये सख्त आदेश, विस्तार से पढ़ें …..

Uttarakhand : चिलम पीने को लेकर हुआ विवाद, पत्थर से सर कुचल कर दी बाबा की हत्या, युवक ने कबूला जुर्म

Almora Breaking : निर्माणाधीन भवन पर जा गिरा, हल्द्वानी जा रहा ट्रक

उत्तराखंड : केदार घाट में कुत्ते नोच—नोच कर खा रहे कोरोना संक्रमितों के अधजले शव, फोटो—वीडियो वायरल, हड़कंप

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की तबियत बिगड़ी, एम्स भर्ती

अब घर बैठे मंगायें अपने मनपसंद brand की शराब ! यहां मिली शराब की Home delivery की इजाजत

अल्मोड़ा—हल्द्वानी को जोड़ने वाला ऐतिहासिक क्वारब पुल गाडर टूटने से क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के लिए रोका यातायात ! एनएच, पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर

ADVERTISEMENTS