HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : राजपुर वार्ड की समस्याओं से रूबरू हुए धर्मनिरपेक्ष युवा...

Almora News : राजपुर वार्ड की समस्याओं से रूबरू हुए धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के सदस्य, कई बीमारियों से ग्रसित हैं तमाम लोग, स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग

ADVERTISEMENTS


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सामाजिक सरोकारों से जुड़े संगठन धर्मनिरपेक्ष युवा मंच की ओर से वार्ड दर वार्ड मुहिम शुरू की गई है, जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों की समस्याओं की भी जानकारी हासिल की जा रही है। इसी अभियान के तहत मंच के सदस्यों द्वारा राजपुरा वार्ड अंतर्गत जोशी खोला राजपुर के वासियों के साथ बैठक की गई। जिसमें यह बात सामने आई कि वार्ड में तमाम लोग कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हैं। जिसके बाद मंच व वार्ड वासियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंपा और वार्ड में स्वास्थ शिविर लगाये जाने की मांग की, ताकि यह जानकारी भी जुटाई जा सके कि बीमारी का कारण कहीं पोषण की कमी अथवा कोई अन्य कारक तत्व तो नही है। इसके अतिरिक्त मंच के नेतृत्व में वार्डवासियों ने मुख्य विकास अधिकारी से वार्ड में आवासीय योजनाओं के तहत पूर्ण व आंशिक क्षतिग्रस्त मकानों का निर्माण करने, सरकारी आवासीय बजट कम होने की स्थिति में विभिन्न गैर सरकारी संस्थानों के माध्यम से आवास निर्माण करवाने की भी अपील की। इसके साथ ही वार्ड में आधार कार्ड, राशन कार्ड बनवाने, महिलाओं व बच्चो के लिए समय-समय पर पोषण शिविर लगाये जाने की पुरजोर माँग मंच व वार्ड-वासियों द्वारा की गई। ज्ञापन देने वालों में मंच के संयोजक विनय किरौला, अधिवक्ता रितेश कुमार, अजय कुमार, मयंक पंत, शबीना बेगम, सुषमा देवी, कमल किशोर, कमलेश सनवाल, मयंक पंत, एकता महर, अफरोज, कमला देवी, बबीता, मनीष भाकुनी, हिमानी, महेन्द्र कुमार, हेम चन्द्, आन्नद आर्या, रोहित कुमार, दिनेश लाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments