HomeBreaking NewsBig Breaking, Uttarakhand : अब बहुरेंगे खीनापानी की पौराणिक जसुली शाक्याणी धर्मशाला...

Big Breaking, Uttarakhand : अब बहुरेंगे खीनापानी की पौराणिक जसुली शाक्याणी धर्मशाला के दिन, 34 लाख खर्च कर छह माह में होगा पुर्ननिर्माण, पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा यह क्षेत्र, दौरे पर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर अरविंद सिंह हयांकी, पढ़िये क्या जारी किये दिशा—निर्देश…..

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

कुमाऊं के समृद्धशाली इतिहास में सबसे दानवीर व समाज को समर्पित महिला की पहचान रखने वाली स्व.जसुली दताल (शौक्याणी) की उपेक्षित पड़ी धर्मशालाओं के दिन अब बहुरेंगे। शासन ने इन धर्मशालाओं को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में आज कुमाऊं कमिश्नर अरविंद सिंह हयांकी ने खीनापानी स्थित जसुली शौक्याणी की ऐतिहासिक धर्मशाला का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किये।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

Big Breaking, Uttarakhand : 8 आईएएस और 02 पीसीएस अफसरों को सौंपे गये नये विभाग और पदभार, हुए तबादले, पढ़िये किसको क्या नई जिम्मेदारी


पर्यटक स्थल के रूप में होगा विकास

कुमाऊं कमिश्नर ने बताया कि इस पौराणिक धर्मशाला का पुर्ननिर्माण कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा 34 लाख रूपये की लागत से किया जायेगा। इस धर्मशाला का भी प्रदेश की अन्य धर्मशालाओं की तरह ही पर्यटक स्थल के रूप में किया जायेगा। छह माह की अवधि में यह कार्य पूर्ण हो जायेगा।

Haldwani News : हालात सुधरे, एचटीएच में 11 जून से शुरू होगी नॉन कोविड मरीजों की ओपीडी


धारचूला से भोटिया पड़ाव तक हैं ऐसी धर्मशालाएं

यहां आपको यह बता दें कि विगत वर्ष शासन स्तर पर स्व. जसुली दताल (शौक्याणी) की धर्मशालाओं को पर्यटन हब के रूप में विकसित किये जाने का निर्णय लिया गया था। इस हेतु शासन स्तर पर समस्त जिलाधिकारियों से रिपोर्ट भी मंगाई गई थी। इस महान दानवीर महिला ने आज से 171 वर्ष पूर्व धारचूला से भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी तक इन धर्मशालाओं का निर्माण करवाया था।

इन तीन जनपदों में मिलीं जसुली शाक्याणी की धर्मशालाएं

जानकारी के लिए बता दें कि संपूर्ण कुमाऊं मंडल में यह धर्मशालाएं आज भी खंडहर रूप में मौजूद हैं। पिथौरागढ़ जनपद में 09, अल्मोड़ा में 30 तथा चंपावत में 03 धर्मशालाएं हैं। सम्भव है कि कई अन्य जनपदों में भी किसी समय यह धर्मशालाएं रही हों, लेकिन वर्तमान में उनके अवशेष भी नही बचे हैं।

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : आज 2717 मरीज हुए ठीक, 546 नए केस, जानें अपने जिले का हाल

निरीक्षण में यह लोग रहे मौजूद

खीनापानी धर्मशाला के निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर अरविंद हयांकी, कुमाऊं मंडल विकास निगम के एई महेश उप्रेती, जेई लीलाधर त्रिपाठी, पीसीओ (प्रोजेक्ट सेल आफिसर) कुमाऊं मंडल विकास निगम सुनीता साह, एसडीएम कोश्याकुटोली विनोद कुमार, तहसीलदार बरखा जलाल सहित कई अधिकारीगण मौजूद थे। साथ ही निर्माण कंपनी के तय्यब खान, एनएच के वर्क ऐजंट चंद्रशेखर कांडपाल भी मौजूद थे।

Haldwani : पहाड़ की सड़कों पर पुन: दौड़ेंगी केमू की बसें, किराये में डेढ़ गुना अधिक बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव, हल्द्वानी—अल्मोड़ा की यात्रा अब 160 की जगह 240 रूपये प्रति सीट

उठा सिरसा गांव में अवैध खनन का मुद्दा

कमीश्नर कुमाऊं अरविंद हयांकी से इस दौरान क्षेत्रवासी खीम सिंह जीना, कुबेर जीना आदि ने मुलाकात की। उन्होंन कुमाऊं कमिश्वनर को ग्राम सिरसा की सड़क योजना के बारे में बताया। आरोप लगाया कि ठेकेदार अवैध रूप से पत्थरों का खनन कर रहा है। जिस पर उन्होंने एसडीएम को इस हेतु निर्देशित किया।


धर्मशाला के साथ ही आस—पास के रास्तों की भी सुधरेगी दशा

इधर पीसीओ कुमाऊं मंडल विकास निगम सुनीता साह ने बताया कि इस पौराणिक धर्मशाला के जीर्णोद्धार के साथ ही अगल—बगल के रास्तों का भी जीर्णोद्धार करवाया जायेगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि धर्मशाला निर्माण के दौरान इसके प्राचीन स्वरूप को कायम रखा जाये। जिससे भविष्य में यहां आने वाले पर्यटक ऐतिहासिक संस्कृति से रूबरू हो सकें।

उत्तराखंड, सबसे बड़ी ख़बार : अब सुबह 8 से 5 बजे तक खुलेगी बाजार, पूर्व में जारी अधिसूचना का आदेश निरस्त

Uttarakhand : शादी की सालगिरह पार्टी पर भारी पड़ा ‘तमंचे पर डिस्को’! लॉकडाउन में करी पार्टी और हर्ष फायरिंग, video viral होने पर एक्शन में आई police, तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज, जब्त हुए हथियार, पढ़िये पूरी ख़बर….

उत्तराखंड : दहेज हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार, जेल भेजा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments