HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : दिव्यांग जनों को यहायक उपकरण वितरित, सभासद मोनू सम्मानित

अल्मोड़ा : दिव्यांग जनों को यहायक उपकरण वितरित, सभासद मोनू सम्मानित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

महेंद्रा क्लब व रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा द्वारा यहां नगर पालिका में विश्व दिव्यांग दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को लाठियां व वॉकर आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान जनहित में बढ़-चढ़कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू को एसएसपी अल्मोड़ा तथा सीएमओ अल्मोड़ा ने संयुक्त रुप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान कार्यक्रम में एसएसपी प्रदीप कुमार राय, सीएमओ डॉ. आरसी पंत और रेडक्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा के चेयरमैन मनोज सनवाल द्वारा सभी से पर सेवा में संलग्न रहने का आह्वान किया गया। स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ जे.सी. दुर्गापाल के संयोजन में यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन मनी नमन तथा अध्यक्षता आनंद बगड़वाल द्वारा की गई। कार्यक्रम के अंत मे रेडक्रास के अध्यक्ष मनोज सनवाल ने सभी का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments