HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जिला अस्पताल के कर्मियों के साथ मारपीट

अल्मोड़ा: जिला अस्पताल के कर्मियों के साथ मारपीट

ADVERTISEMENTS

कार्रवाई न होने पर डॉक्टरों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

CNE REPORTER, अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में कर्मचारियों के साथ हुई अभद्रता और मारपीट के मामले में पुलिसिया कार्रवाई न होने से स्वास्थ्य कर्मियों का आक्रोश फूट पड़ा है। बुधवार को अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने काले फीता बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।


क्या है पूरा मामला?

अस्पताल प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी (DM) को भेजे गए ज्ञापन के अनुसार, घटना 8 जनवरी की है। मटेला कोसी निवासी एक व्यक्ति (नरेंद्र सिंह बिष्ट) ने अपने साथियों के साथ मिलकर अस्पताल के पंजीकरण और शुल्क कक्ष में घुसकर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की थी।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

इतना ही नहीं, आरोपियों पर बिना अनुमति अल्ट्रासाउंड कक्ष में घुसकर वीडियोग्राफी करने और सोशल मीडिया पर अस्पताल की छवि धूमिल करने वाली भ्रामक पोस्ट डालने का भी आरोप है।

पुलिस की सुस्ती पर भड़के स्वास्थ्य कर्मी

कर्मचारियों का कहना है कि कोतवाली में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इसी ढुलमुल रवैये से नाराज होकर डॉ. अक्षत, डॉ. हरीश आर्या और डॉ. जीवन मपवाल समेत समस्त स्टाफ ने विरोध प्रदर्शन किया।

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि आरोपी पर सख्त एक्शन नहीं लिया गया, तो जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर और कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान ईश्वर चौधरी, रोहित, रेखा, कमला और राजू लटवाल समेत दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments