HomeUttarakhandAlmoraएशिया मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप, भारत ने पहली बार पदक जीतकर रचा...

एशिया मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप, भारत ने पहली बार पदक जीतकर रचा इतिहास

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER/ यूएई (UAE) में आयोजित एशिया मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत ने पहली दफा कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। भारत ने कवार्टर फाइनल में सशक्त मलेशिया को हराया था।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि सेमी फाइनल में भारत को काफी नजदीकी मुकाबले में चीन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस ऐतिहासिक पदक प्राप्त करने में अल्मोड़ा, उत्तराखंड के खिलाड़ी लक्ष्य सेन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही इस ऐतिहासिक सफलता में उनके पिता व कोच डीके सेन का भारतीय टीम के कोच के रूप में होना एक सुखद संयोग रहा है।

लक्ष्य सेन का कहना है कि कांस्य पदक जीतकर भारतीय बैडमिंटन टीम गदगद हैं, लेकिन दुर्भाग्वश नजदीकी मुकाबले में फाइनल में नहीं पहुचने से पूरी टीम के मन में टीस रही है। कोच डीके सेन का कहना है कि पहली बार भारतीय टीम के पदक जीतकर इतिहास रचने वाली टीम का कोच के रूप में हिस्सा होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

ज्ञात रहे कि इससे पूर्व डीजे सेन विजेता भारतीय थॉमस कप टीम के भी कोच रहे हैं। भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमिओं ने लक्ष्य व कोच डीके सेन समेत पूरी टीम को शुभकामना दी है।

भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जौन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, लेख परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, हेम पाण्डेय, राजू तिवारी, जग्गू वर्मा, डॉक्टर दुर्गापाल, जिला खेल अधिकारी व कोच अरुण बंग्याल आदि ने लक्ष्य सेन व उनके कोच व पिता डीके सेन समेत पूरी भारतीय टीम को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments