HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: प्रत्याशी की घोषणा होते ही भाजपा जबर्दस्त तैयारियों में जुटी

अल्मोड़ा: प्रत्याशी की घोषणा होते ही भाजपा जबर्दस्त तैयारियों में जुटी

ADVERTISEMENTS

👉 अल्मोड़ा लोकसभा प्रभारी सुरेश भट्ट कल लगातार लेंगे तीन बैठकें

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा से भाजपा से अजय टम्टा को टिकट की घोषणा होते ही पार्टी ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में कल यानी मंगलवार को अल्मोड़ा लोकसभा के प्रभारी व राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट अल्मोड़ा के लोकसभा कार्यालय में लगातार तीन मैराथन बैठकें लेंगे।

अल्मोड़ा लोकसभा के प्रभारी श्री भट्ट ने बताया कि इस सीट से पार्टी प्रत्याशी की घोषणा होते ही चुनावी तैयारी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को अल्मोड़ा लोकसभा कार्यालय में तीन बैठकें होंगी। पहली बैठक सुबह 11 बजे लोकसभा के कोर कमेटी के सदस्यों के साथ होगी। जिसमें लोकसभा प्रत्याशी सहित वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक व विधायक का चुनाव लड़े प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष तथा भाजपा प्रदेश के ऐसे पदाधिकारी, जो अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं, शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे से अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत आने वाली 14 विधानसभाओं के संयोजकों व प्रभारियों के साथ तथा अपराह्न 2 बजे से चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक होगी। जिसमें आगे की चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी। श्री भट्ट के साथ सह प्रभारी दीपक मेहरा और लोकसभा संयोजक शिव सिंह बिष्ट भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments