HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: दीपावली में बाजार में वाहनों का आगमन प्रतिबंधित किया जाए

अल्मोड़ा: दीपावली में बाजार में वाहनों का आगमन प्रतिबंधित किया जाए

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

👉 देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का शिष्टमंडल नगर निगम के महापौर से मिला

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा का एक शिष्टमंडल नगर निगम के महापौर से मिला। शिष्टमंडल ने अनुरोध किया कि व्यापारियों व जनता की सुविधा के लिए दीपावली पर्व के दौरान नगर के मुख्य पटाल बाजार में 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक बाजार खुलने से बंद होने के समय तक दोपहिया और चौपहिया वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। इसके अलावा कूड़ा गाड़ी का समय दीपावली के दिवसों में रात्रि 8:30 बजे बाद निर्धारित किया जाए।

महापौर को ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय ‘साह रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, महिला जिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला महामंत्री हिमांशु काण्डपाल, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला मंत्री दिनेश काण्डपाल, निकेश उपाध्याय, मनीष मल्होत्रा, सुधीर गुप्ता आदि व्यापारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments