HomeUttarakhandAlmoraशराब के नशे में बाइक चला रहा गिरफ्तार, वाहन सीज, लाइसेंस होगा...

शराब के नशे में बाइक चला रहा गिरफ्तार, वाहन सीज, लाइसेंस होगा निरस्त

CNE ALMORA

ADVERTISEMENTS

शराबी बाइकर गिरफ्तार : Almora News/नशे की हालत में वाहन चलाने वाले स्वयं व दूसरों की जान के लिए बड़ा खतरा होते हैं। अधिकांश सड़क हादसों की वजह शराब बनती है। इंटरसेप्टर प्रभारी ने शराब पीकर बाइक चलाते एक युवक को गिरफ्तार किया है। वाहन को सीज करने के साथ ही उसके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

ज्ञात रहे कि एसएसपी अल्मोड़ा रचिता जुयाल ने जनपद के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों, निरीक्षक, उप निरीक्षण यातायात व इंटरसेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, ओवरसवारी करने, ओवर स्पीड व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

गत दिवस इंटरसेप्टर प्रभारी अयूब अली द्वारा पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसदौरान पोस्ट आफिस के पास बाइक संख्या- DL75BS 8547 को रोका गाया। उन्होंने पाया कि बाइक चला रहा युवक कपिल बिष्ट पुत्र सुंदर सिंह निवासी मनान गेवापानी अल्मोड़ा शराब के नशे में था। जिस पर उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु कार्यवाही की गई।

काउंसलिंग की तारीखें तय

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments