HomeUttarakhandTehri Garhwalउत्तराखंड : देवप्रयाग के पास आर्मी का ट्रक पलटा, एक जवान की...

उत्तराखंड : देवप्रयाग के पास आर्मी का ट्रक पलटा, एक जवान की दबने से मौत

ADVERTISEMENTS

देवप्रयाग (टिहरी) | टिहरी गढ़वाल जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। देवप्रयाग थाना क्षेत्र में NHPC बैंड के पास आर्मी का ट्रक पलट गया। इस हादसे में एक जवान ट्रक के नीचे दब गया। मामले की जानकारी मिलते ही देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवान को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 11:30 बजे करीब हुआ। पुलिस के मुताबिक फोन पर उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद देवप्रयाग थाने और बचेलीखाल पुलिस चौकी से फोर्स भेजी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि NHPC बैंड के पास आर्मी का ट्रक पलटा हुआ है, जिसके नीचे एक जवान दबा हुआ था। पुलिस ने तत्काल हाइड्रा बुलवाकर ट्रक के नीचे से जवान को बाहर निकाला। जिसके बाद जवान को तत्काल उपचार हेतु CHC देवप्रयाग पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मिली कि ट्रक में गढ़वाल स्काउट के सूबेदार खुशपाल सिंह सहित कुल 4 जवान बैठे थे, जो गौचर से रायवाला देहरादून जा रहे थे। चालक NK दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया गया कि ट्रक का प्रेशर अचानक खत्म हो गया। इस वजह से ट्रक के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। वहीं पहाड़ी पर चढ़ाई के कारण ट्रक पीछे आने लगा। इन हालात में ट्रक में सवार सूबेदार व अन्य जवान अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से कूदने लगे, लेकिन तभी ट्रक पलट गया और एक जवान उसके नीचे आ गया। हादसे में मरने वाले जवान की पहचान हवलदार 3011267X शैलेंद्र सिंह (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो 26 राजपूत रेजीमेंट का जवान था। घटना में अन्य किसी भी जवान को कोई चोट नहीं आई है।

उत्तराखंड : कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले एक क्लिक में पढ़ें

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments