HomeBreaking NewsHaldwani Breaking : सेना का जवान रहस्यमयी हालातों में लापता, गुमशुदगी दर्ज

Haldwani Breaking : सेना का जवान रहस्यमयी हालातों में लापता, गुमशुदगी दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

45 दिन की छुट्टी पूरी होने पर ड्यूटी को लौट रहा हल्द्वानी निवासी सेना का एक जवान रहस्यमयी हालातों में लापता हो गया है। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका से कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी कुमाऊं रेजीमेंट के जवान हिमांशु सिंह उम्र 23 साल 45 दिन के अवकाश पर घर आये थे। छुट्टी खत्म होने पर वह ड्यूटी ज्वाइन करने गत 22 फरवरी को पश्चिम बंगाल के लिए लौटे, लेकिन तैनाती स्थल नहीं पहुंच पाये। परिजनों के अनुसार हिमांशु सिंह से अंतिम बार बात 28 फरवरी को हुई थी। 22 फरवरी को हल्द्वानी से निकलने के बाद उनका फोन 24 और 28 फरवरी को किसी दूसरे नंबर से आया था।

इसी दौरान मुरादाबाद के किसी एटीएम से उसके खाते से रूपयों की निकासी भी हुई है। हिमांशु न तो तैनाती स्थल ही पहुंचे हैं और ना ही 28 फरवरी के बाद उनसे संपर्क हो पा रहा है। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी है। जिसके बाद से पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़िये — Success story : हिमांशु के पेपर मैशे में सजीव हुई उत्तराखंडी संस्कृति ! बाज़ार में जबरदस्त डिमांड

Uttarakhand : गुप्तकाशी-छेनागाढ़ मोटर मार्ग पर खाई में गिरी जीप, चालक की मौत

उत्तराखंड : यहां महिला ने पहले खुद, फिर अपनी 11 माह की बच्ची को दिया जहर – बच्ची की मौत

उत्तराखंड में यहां देखा गया अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का हिम तेंदुआ, कैमरे में कैद तस्वीरें, देखें शानदार ‘वीडियो’

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments