HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: जिला योजना के सभी कार्यों का अनुमोदन जरूरी—डा. रावत

Almora News: जिला योजना के सभी कार्यों का अनुमोदन जरूरी—डा. रावत

ADVERTISEMENTS

— अल्मोड़ा में हुई इस वित्तीय वर्ष की पहली डीपीसी बैठक
— प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में 5485 लाख की जिला योजना अनुमोदित
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आज विकास भवन सभागार अल्मोड़ा में हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 5485 लाख रुपये की जिला योजना को अनुमोदित की गई। जिला योजना समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने विभागों को आवंटित धन पर सहमति जताई। वित्तीय वर्ष में 1190 लाख रुपए जल संस्थान, लोनिवि 1050 लाख रुपये, माध्यमिक शिक्षा 400 लाख रुपये, चिकित्सा एवं स्वास्थ 200 लाख रुपये, पेयजल निगम 400 लाख रुपये व पूल्ड आवास 100 लाख रुपये सहित अन्य विभागों के लिए धनराशि अनुमोदित की गई है।

सर्वप्रथम बैठक में पहुंचने पर जिलाधिकारी वंदना ने प्रभारी मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद बैठक शुरू हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि जितने भी प्रस्ताव विभागों को प्राप्त होंगे, उनको जिला प्लान समिति के सम्मुख रखा जाएगा तथा अनुमोदन के बाद कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला योजना से होने वाले समस्त कार्यों को जिला समिति से अनुमोदित होना अनिवार्य होगा। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने डीपीसी के सदस्यों से कहा कि उनके क्षेत्रों के प्रस्ताव जिलाधिकारी को प्रेषित किए जाएं तथा डीपीसी ही इसका निर्णय करेगी कि किस काम को प्राथमिकता से किया जाना है।

बैठक में सभी सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं को सदन में रखा तथा उस पर त्वरित कार्यवाही की मांग की।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में इस वित्तीय वर्ष में सबसे पहले डीपीसी की बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर है तथा 12वीं तक छात्र छात्राओं को मुफ्त किताबें तथा अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। सांसद अजय टम्टा ने सभी विभागों से कहा कि अनुमोदित धनराशि को जनपद के विकास पर खर्च किया जाए। जिला पंचायत अध्यक्षा उमा बिष्ट ने सभी विभागों को आपसी समन्वय तथा जनप्रतिनिधियों से तालमेल रखकर कार्यों को करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्लान में विभागों को धनराशि आवंटित किए जाने हेतु जिला प्लान समिति की मंजूरी हेतु इस बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, विधायक द्वाराहाट मदन सिंह बिष्ट, विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, विधायक सल्ट महेश जीना, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य जनप्रतिनिधि व मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments