HomeUttarakhandAlmoraत्रिलोचन व्यापार मंडल के जिला समन्वयक नियुक्त, प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी बड़ी...

त्रिलोचन व्यापार मंडल के जिला समन्वयक नियुक्त, प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तराखण्ड के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोचन जोशी को नई जिला कार्यकारिणी का गठन होने तक संगठन का जिला समन्वय बनाया गया है। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने जारी पत्र में ​उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

पत्र में कहा गया है कि अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी अगस्त 2020 से भंग चल रही है। ऐसी स्थिति में जब तक नई जिला कार्यकारिणी का गठन नहीं हो जाता है तब तक त्रिलोचन जोशी अल्मोड़ा जिले की सभी संबद्ध नगर इकाइयों (अल्मोड़ा नगर छोड़कर) से संपर्क बना कर उनकी समस्याओं के निदान का प्रयास स्थानीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मिलकर करेंगे।
अतएव उन्हें अल्मोड़ा जिले का समन्वयक घोषित किया जाता है।

नवीन चंद्र वर्मा ने कहा कि त्रिलोचन जोशी स्वयं प्रत्येक नगर इकाई के पास जाकर उनके क्षेत्र की व्यवसायिक समस्याओं व संगठन की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर प्रदेश नेतृत्व को सूचित करेंगे। इस कार्य में वह प्रदेश उपाध्यक्ष किशन चंद्र गुर्रानी से भी राय विमर्श कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments