HomeUttarakhandBageshwarउत्तराखंड गौरव सम्मानों के लिए मांगे आवेदन, यहां जमा होंगे फार्म

उत्तराखंड गौरव सम्मानों के लिए मांगे आवेदन, यहां जमा होंगे फार्म

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कारों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसकी अंतिम तिथि विज्ञप्ति प्रकाशन से 30 दिन निर्धारित की गई है।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार उत्तराखंड सरकार राज्य के स्थाई निवासियों को समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, संस्कृति, शिक्षा, शासकीय सेवा, साहसिक कार्य, स्वास्थ्य एवं विशेष शोध-अन्वेषण, राज्य का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। आवेदनकर्ता विभिन्न विभागों के माध्यम से या सीधे निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर सकते हैं। विभागों को प्राप्त होने वाले आवेदनों को संबंधित अधिकारी विज्ञप्ति प्रकाशन से 30 दिन के भीतर अपनी संस्तुति सहित आवेदन पत्र में वर्णित तथ्यों को जिलाधिकारी से सत्यापित कराकर शासन को भेजेंगे। आवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डीएफओ, सीडीओ, एसडीएम, महाविद्यालयों, सीईओ, जिला क्रीड़ा अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी, जिला आयुर्वेदिक यूनानी, होम्योपैथिक कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments