HomeUttarakhandAlmoraदेखिये वीडियो : फेसबुक पर लगाई गुहार, पुलिस पहुंची अम्मा जी के...

देखिये वीडियो : फेसबुक पर लगाई गुहार, पुलिस पहुंची अम्मा जी के द्वार…जरूर पढ़े यह ख़बर

अल्मोड़ा। एसएसपी पीएन मीणा के नेतृतव में अल्मोड़ा पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान एक ऐसा अभियान छेड़ है, जो निश्चित रूप् से अत्यंत सराहनीय व अनुकरणीय पहल है। यहां अल्मोड़ा पुलिस बीमार व अशक्त जनों की परेशानियों को दूर करने के लिए दूरस्त क्षेत्रों तक कई किमी पैदल चलकर भी जीवन रक्षक दवाइयों को पहुंचा रही है। जिससे पूरे प्रदेश में अल्मोड़ज्ञ पुलिस की प्रशंसा हो रही हैं। वहीं गत दिवस दूरस्त सल्ट क्षेत्र में भी पुलिस ने एक वृद्धा के घर तक दवाइयां पहुंचाई है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd
मदद की गुहार लगाती अम्मा

जिनका इलाज बृजलाल अस्पताल हल्द्वानी से चल रहा था, उनकी दवाइयां समाप्त हो जाने के कारण अम्मा जी की एक मार्मिक वीडियो अपलोड की गयी थी, जो कि जनपद से 180 किलोमीटर दूरस्थ क्षेत्र है। जिस पर मीडिया सैल में तैनात हेमा ऐठानी एवं महेन्द्र द्वारा अम्मा से फोन के माध्यम से वार्ता किये जाने पर जल्द ही दवा प्राप्त होने का आश्वासन दिया गया। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा तल्काल बृजलाल हास्पिटल से दवाइयां मंगवाकर गत दिवस को अम्मा तक पहुंचाई गयी जो कि जनपद के सबसे दूरस्थ क्षेत्र सल्ट से 04 किलोमीटर पैदल मार्ग है। अपनी दवाइयां एवं फल देखकर अम्मा जी में जीने की एक उम्मीद जाग गयी, और अम्मा जी से अल्मोड़ा पुलिस कोरोना संक्रमण से लड़ने का आर्शीवाद लेकर अपनी ड्यूटी में वापसी लौटी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments