अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के अल्मोडत्रा विधानसभा प्रभारी नंदन लाल साह ने सरकार की लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर अंगुली उठाई है। उन्होंने कहा है कि पहाड़ में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की कीमत लोगों को जान गवां कर चुकानी पड़ रही है, लेकिन सरकार बड़ी—बड़ी सुविधाएं होने का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ, तो आम आदमी पार्टी प्रदेश में आंदोलन चलाएगी।
श्री साह ने कहा कि गत दिवस ही बागेश्वर जिले के कांडा क्षेत्र एक महिला बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं की भेंट चढ़ गई। उन्होंने कहा कि इस प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को पहले कांडा अस्पताल लाया गया, जहां से बागेश्वर रेफर किया और बागेश्वर से अल्मोड़ा रेफर किया गया। जहां रास्ते में उसकी व गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अगर यथासमय यथास्थान उसे उचित स्वास्थ्य सुविधा मिल जाती, तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि पहाड़ में ऐसी घटनाएं होते आ रही हैं, मगर फिर भी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की विषम भौगोलिक परिस्थितयों के मद्देनजर सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरूस्त करें अन्यथा आम आदमी पार्टी प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएगी।
अल्मोड़ा : बदहाल स्वास्थ्य सेवा से आप खफा, प्रदेश में पोल खोल अभियान चलाएगी
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

