HomeBreaking Newsहल्द्वानी : बॉक्सिंग अकादमी के अंश बिष्ट का महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज...

हल्द्वानी : बॉक्सिंग अकादमी के अंश बिष्ट का महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

उत्तराखंड महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपना इस सत्र का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें बॉक्सिंग में नैनीताल जिले के पीएस बॉक्सिंग अकेडमी हल्द्वानी के अंश बिष्ट का चयन हुआ है।

उल्लेखनीय है कि 10 से 11 नवम्बर तक देहरादून में चले प्रदेश चयन ट्रायल के लिए 10 बर्षीय अंश बिष्ट ने दिन—रात मेहनत कर महाराणा प्रताप कॉलेज में अपनी जगह बनाकर परिवार के साथ साथ जिले का नाम रोशन कर दिया है। अंश बिष्ट की करीब 2 साल से पीएस बॉक्सिंग अकेडमी हल्द्वानी में रेगुलर प्रेक्टिस चल रहा था। जिसके चलते परिजनों ने इस सफलता का पूरा श्रय पीएस बॉक्सिंग एकेडमी को दिया है। अंश की इस बड़ी सफलता के बाद उसके परिवार के साथ साथ अकेडमी के कोच हर्षित थापा, संस्थापक प्रकाश शर्मा, शैलेंद्र भंडारी, सदस्य भुवन बृजवासी ने खुशी जाहिर कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments