HomeBreaking Newsदुःखद : उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए शहीद, परिजनों...

दुःखद : उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए शहीद, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS

देहरादून। देश की रक्षा के लिए उत्तराखंड का एक और लाल ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। भारतीय सेना के जवान सोनित कुमार सैनी का सड़क हादसे में निधन हो गया। वह गुवाहाटी में तैनात थे, उनकी शहादत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में रुड़की धनौरा गांव के रहने वाले 39 वर्षीय सोनित कुमार सैनी पुत्र सुखबीर सिंह सैनी भारतीय सेना में गुवाहाटी में तैनात थे। सोनित 22 सितंबर को साथी जवानों के साथ गुवाहाटी से अन्य स्थान पर जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी गाड़ी पलट गई और वह इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल सोनित को सैनिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां 11 अक्टूबर को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वह 20 दिन पहले ही छुट्टी मनाने के बाद अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

(आवश्यक सूचना) Haldwani : रानीबाग पुल पर 10 दिनों के लिए यातायात रहेगा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित, जानिए वजह

सोनित के दो बेटे 8 वर्षीय सौरभ और 12 वर्षीय शौर्य है, शहीद सोनित कुमार सैनी का पार्थिव शरीर 14 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव धनौरी लाया जाएगा। जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी शहादत से क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों में कोहराम मचा है।

Uttarakhand : यहां पुलिसकर्मी ने युवक को बेरहमी से पीटा, एसएसपी ने किया सस्पेंड

कैबिनेट बैठक, उपनल कर्मचारियों के लिए शुभ हुई नवरात्र, मानदेय में वृद्धि

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments