HomeUttarakhandNainitalघर बैठे जीतो : हरिद्वार के धमेंद्र को पहला, हल्द्वानी के प्रवीन...

घर बैठे जीतो : हरिद्वार के धमेंद्र को पहला, हल्द्वानी के प्रवीन को दूसरा, हरदोई के टिंकू को तीसरा पुरस्कार, दिल्ली के रमेश और कुल्लू के धीरेंद्र प्रताप भी जीते

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी। सीएनई मीडिया हाउस की साप्ताहिक प्रश्नोत्तरी का परिणाम आ गया है। सभी सातों सवालों के जवाब देने वाले प्रतिभागियों में से प्रतियोगिता का लिंक सर्वाधिक शेयर करने वाले प्रतिभागी हरिद्वार के धमेंद्र को प्रथम पुरस्कार दिया गया है। दूसरे स्थान पर हल्द्वानी के प्रवीन खड़ायत आए हैं और तीसरे स्थान पर यूपी के हरदोई के धर्मेंद्र उर्फ टिंकू रहे। इसके अलावा सौ सौ रुपये के दो सांन्वना पुरस्कार भी दिए गए हैं। इनमें से पहला पुरस्कार नई दिल्ली के रमेश चंद सनवाल को गया है जबकि सौ रुपये का एक अन्य पुरस्कार हिमाचल प्रदेश कुल्लू निवासी धीरेंद्र प्रताप के नाम गया है।

ADVERTISEMENTSAd

हम आपको बता दें कि इस साप्ताहिक प्रतियोगिता में सात दिनों तक हर रोज एक सवाल पाठकों से पूछा गया था। इस तरह कुल सात सवाल पूछे गए थे। पाठकों ने प्रतियोगिता में पंजीकरण कराने के बाद सवालों के जवाब दिए थे। प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार एक हजार रुपये का था, जबकि दूसरा आठ सौ रुपये और तीसरा पांच सौ रुपये था। सभी प्रतिभागियों को उनकी ईनाम की राशि भेजी जा रही है।

इस साप्ताहिक प्रतियोगिता के स्थान पर अब दैनिक प्रश्नोत्तरी शुरू की गई है। जिसके इनामों का ऐलान सवाल पूछे जानो के एक दिन बाद किया जाएगा। नई दैनिक प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार कल यानी एक जून को घोषित किया जाएगा। इसके बाद हर रोज पुरस्कारों का ऐलान किया जाएगा। दैनिक प्रतियोगिता में एक साथ तीन सवालों के जवाब देने होंगे। फिलहाल प्रतियोगिता में पांच सफल विजेताओं को सौ-सौ रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments