HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज : अनिल बने बैलपड़ाव देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष व तरसेम...

कालाढूंगी न्यूज : अनिल बने बैलपड़ाव देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष व तरसेम महामंत्री

ADVERTISEMENTSAd

कालाढूंगी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने बैलपड़ाव इकाई का गठन करते हुए अनिल बधानी को अध्यक्ष एवं तरसेम सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने सभी व्यापारियों को संगठित कर उनकी समस्याओं के निदान की नई इकाई से आशा की। साथ ही अध्यक्ष कुंवर ने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हमेशा व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा।

इसी के साथ अन्य पदाधिकारियों में मनीष बोहरा, अतुल रस्तोगी को उपाध्यक्ष, संतोष गोस्वामी को सचिव, धर्मेंद्र कुमार को उपसचिव एवं विपिन जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बैलपड़ाव इकाई के गठन पर प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार गोयल, रामनगर अध्यक्ष हेम भट्ट, कोटाबाग अध्यक्ष विनोद बधानी, कालाढूंगी अध्यक्ष पुष्कर सिंह खनायत आदि ने बधाई दी है। बैलपड़ाव इकाई बनने के बाद नैनीताल जिले की यह 21 वीं इकाई बनने पर प्रदेश संगठन व जिला इकाइयों ने खुशी जाहिर की है।? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments