सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर यहां नंदा गौरा योजना के लाभ से वंचित कई छात्राएं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गई। जहां उन्होंने सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए योजना का लाभ नहीं मिलने पर कड़े गुस्से का इजहार किया और योजना का लाभ दिलाने की पुरजोर मांग की। साथ ही मामले की जांच की मांग उठाई। कलेक्ट्रेट पहुंची छात्राओं ने कहा कि वर्ष 2019 में इंटर पास करने के बावजूद उन्हेंं आज तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि यथासमय उन्होंने फार्म भरकर विद्यालय में जमा कर लिया था। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। मांग करने वालों में नीलम, गीता, यशोदा टंगडिया, करिश्मा, अंजू, भगवती आदि शामिल हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।