HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को धमकी देेने से गुस्साई कांग्रेस ने...

अल्मोड़ा: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को धमकी देेने से गुस्साई कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

✍️ चेतावनी: ऐसी धमकियों को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी
✍️ घटिया मानसिकता वाले लोगों को बेनकाब करेगी पार्टी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को धमकी दिए जाने के मामले पर यहां कांग्रेसजन आग बबूला हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री, पूर्व विधायक व भाजपा के सहयोगी दल के विधायक द्वारा खुलेआम जान से मारने और जीभ काटने की धमकी दी जा रही है, जो​ निंदनीय है। इसी के खिलाफ कांग्रेसजनों ने आज अल्मोड़ा व लमगड़ा में भाजपा के पुतले फूंके और दो टूक चेतावनी दी कि नेता प्रतिपक्ष को दी जा रही धमकियों को कांग्रेस किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

कांग्रेसजन आज दोपहर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में यहां चौघानपाटा में एकत्रित हुए। इस मौके पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज और अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा की भाजपा के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, भाजपा की सहयोगी शिव सेना के विधायक संजय गायकवाड़ और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा नेता प्रतिपक्ष को खुले आम जान से मारने व जीभ काटने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी बचकाना हरकतों की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारों पर नेता प्रतिपक्ष को धमकी दी जा रही है, जिसे कांग्रेस के कार्यकर्ता सहन नहीं करेेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी घटिया मानसिकता के लोगों को कांग्रेस बेनकाब करेगी। गुस्साए कांग्रेसजनों ने विरोध स्वरुप भाजपा का पुतला फूंका। उधर लमगड़ा में भी कांग्रेसजनों ने भाजपा का पुतला फूंका।

पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज व विधायक मनोज तिवारी के अलावा नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत धीरेंद्र गैलाकोटी, विक्रम बिष्ट, हेम तिवारी, राधा बिष्ट, दीपक कुमार, बाबू खान, ललित सतवाल, परितोष जोशी, रोहन कुमार, पूरन रौतेला, गौरव वर्मा, हरीश भट्ट, जगदीश तिवारी, देवेंद्र कनवाल, पीतांबर पांडे, संजय दुर्गापाल, गोविंद प्रसाद, रविंद्र टम्टा, गोविंद सिंह मेहरा, मनोज बिष्ट, सूरज वाणी, रमेश जोशी, राधा बिष्ट, जया जोशी, संदीप तड़ागी, अवनी अवस्थी, कविंद्र पंत, राधा टम्टा, नितिन रावत, किरण आर्य, फेमिना खान, पुष्पा पांडे, निजाम कुरेशी, लीला जोशी व पान सिंह बिष्ट आदि कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। उधर लमगड़ा में हुए विरोध कार्यक्रम में मनोज रावत, दीवान सतवाल, राम सिंह, नारायण राम, माधवी देवी, गोपाल आर्य, राम सिंह, पंकज सिंह बिष्ट, पूजा रावत, पुष्पराम, गोपाल आर्य, मोहन नगरकोटी, गोविंद बिष्ट, अमर सिंह, मुकेश पांडे व राजन कपकोटी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments