HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अतिक्रमण चिह्नीकरण कार्यवाही के खिलाफ फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

अल्मोड़ा: अतिक्रमण चिह्नीकरण कार्यवाही के खिलाफ फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

👉 अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे, जारी रहेगी लड़ाई
👉 विधानसभा में उठाया जाएगा मामला: मनोज​ तिवारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय आह्वान पर आज यहां गांधी पार्क में व्यापारियों समेत विभिन्न संगठनों ने अतिक्रमण के नाम पर सालों पुराने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को तोड़ने की तैयारी के खिलाफ धरना—प्रदर्शन किया और कहा कि यह विरोध जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर न्यायालय की शरण लेते हुए अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि विधानसभा में भी यह मसला उठाया जाएगा और अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

गांधी पार्क में नारेबाजी के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही का विरोध हुआ। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि लोगों के साथ अहित नहीं होने दिया जाएगा और न ही बर्दाश्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मसले को विधानसभा में भी पुरजोर तरीके से उठाएगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सालों से लोग स्थापित हैं और उन्हें अतिक्रमण के नाम पर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कई लोगों ने कोरोनाकाल में रिवर्स पलायन कर यहां सड़क किनारे छोटा—मोटा कारबार चलाया है। अब उनके सामने नई मुसीबत खड़ी की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर मनमाने तरीके से चिह्नीकरण किया जा रहा है और लोगों में दहशत फैलाई जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि लड़ाई को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा बल्कि पूरे दम से आगे बढ़ाया जाएगा।

विरोध कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा, विधानसभा के पूर्व ​उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, कोसी व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह बिष्ट, अधिवक्ता महेश चंद्र, विनीत बिष्ट, भूपेंद्र कनवाल, विनय किरोला, दीप सिंह डांगी, सुरेंद्र मेहता आदि ने अपने विचार रखे। सभा का संचालन नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के अध्यक्ष सुशील साह ने किया। प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों को लोग शामिल हुए।
एसई से मिला शिष्टमंडल

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले में हो रही अतिक्रमण चिन्हीकरण की कार्रवाई के खिलाफ आज पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान के नेतृत्व में कई लोग लोनिवि के अधीक्षण अभियंता से मिले और चिन्हीकरण का विरोध किया। श्री चौहान ने इस दौरान कहा कि शहर के आसपास और ग्रामीण क्षेत्र में चिन्हीकरण कर लोगों में भय फैलाया जा रहा है। जिससे जनता में भय का माहौल और गुस्सा है। इसलिए कर्मचारियों—अधिकारियों को सही निर्णय लेने चाहिए। इस वार्ता में दीप सिंह डांगी, चंद्र किरण बिष्ट, सभासद अमित साह मोनू, विनीत बिष्ट, हरीश कनवाल, प्रकाश बिष्ट, नवीन बिष्ट, राहुल बिष्ट, मनोज लटवाल, चंदन रावत आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments