HomeUttarakhandPithoragarhBageshwar News: हड़ताल पर अडिग रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सेविकाएं, मांगें पूरी...

Bageshwar News: हड़ताल पर अडिग रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सेविकाएं, मांगें पूरी नहीं होने से सरकार के खिलाफ लगाए नारे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
मानदेय बढ़ाने की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन का आंदोलन जारी है। कार्यकर्ताओं ने विकास भवन परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 18 हजार रुपये मासिक मानदेय करने की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन 28 सितंबर से चल रहा है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बहिष्कार चौथे दिन भी जारी रहा। नवरात्र के पहले दिन भी वह धरने पर बैठे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है। लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अल्प मानदेय मिल रहा है। महंगाई चरम पर है। कम मानदेय में उनके परिवार को गुजर-बसर नहीं हो पा रहा है। वह पूरे दिन काम करते हैं, लेकिन दाम काफी कम हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी सूत्रीय मांग शीघ्र पूरी नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर लीला आर्या, राहिला तबस्सुम, नीमा गोस्वामी, देवकी राहुल, गीता साही, जानकी चौबे, मरियम डेविड आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments