आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी है। शनिवार को बाल विकास कार्यालय पर धरना दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन स्थल पर नारेबाजी के साथ धरना दिया। कहा कि सरकार आश्वासनों का झुनझुना दे रही है। धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गत दिनों मुख्यमंत्री जिले में आए थे। उनसे मुलाकात करने की कोशिश की। हालांकि वह मिल नहीं पाए, लेकिन ज्ञापन उन तक पहुंचाया गया। उन्होंने मंच से कहा कि शीघ्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए भी कुछ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आश्वासन पूर्व में भी मिलते रहे हैं। वह मांग पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहेगे। इस दौरान गीता देवी, नीमा, आशा, साहिल, तबस्सुम, जानकी, बसंती, देवकी रावल आदि मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।