HomeBreaking Newsअराजक तत्वों ने फूंक दी स्कूल गेट के आगे खड़ी कार, वाहन...

अराजक तत्वों ने फूंक दी स्कूल गेट के आगे खड़ी कार, वाहन जलकर खाक

ADVERTISEMENTS

👉 वाहन जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना। देर शाम कुछ अराजक तत्वों ने सड़क किनारे पार्क की गई कार को आग के हवाले कर दिया। कार फूंक दिए जाने की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अराजकों का पता लगाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट के गेट के आगे कल देर रात अज्ञात लोगों द्वारा एक कार में आग लगा दी गयी। जिसके चलते वहान जल कर पूरी तरह खाक हो गया।

फूंक दी स्कूल गेट के आगे खड़ी कार
फूंक दी स्कूल गेट के आगे खड़ी कार

दोपहर पार्क करी, रात फूंक दी कार

प्रधान प्रतिनिधि जगमोहन सिंह जलाल ने बताया कि सोमवार दोपहर 02 बजे वाहन को विद्यालय के गेट के आगे खड़ा किया गया था। जिसके बाद वह घर को चले गए थे।

आज सुबह 7 बजे उनके बडे भाई का फ़ोन आने के बाद उनको कार में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद अनान—फानन में वह मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बेतालघाट पुलिस व राजस्व विभाग को सूचना दी।

आग लगने की सूचना मिलते ही बेतालघाट पुलिस मौके पर पहुंच गयी। वहान में आग लगने के कारणों की जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments