HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: अराजक तत्वों ने विद्या के मंदिर में बोला धावा, ताला...

ALMORA NEWS: अराजक तत्वों ने विद्या के मंदिर में बोला धावा, ताला ही नहीं खिड़की व ईंट की दीवार कर दी क्षतिग्रस्त, ​थाने में तहरीर

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर/अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTS

यहां अराजक तत्वों ने विद्या के मंदिर को भी नहीं छोड़ा। अराजक तत्वों ने मुख्य बाजार में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के कार्यालय का ताला तोड़ डाला और खिड़की व ईंट दिवाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रधानाचार्य ने थाने में तहरीर दे दी है।
मामला गत सोमवार रात्रि का है, जब अज्ञात अराजक तत्वों ने सरस्वती शिशु मंदिर में धावा बोल दिया और विद्यालय के प्रधानाचार्य कार्यालय का ताला तोड़ दिया और कक्षा—कक्षों की खिड़कियां व टिन सेट की दीवार तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी। यह सब सुबह प्रधानाचार्य सूरज पन्त को तब पता चला, जब वह विद्यालय पहुंचे। उन्हें यह देख बेहद आश्चर्य हुआ और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को दी। बाद में अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ सोमेश्वर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और अराजक तत्वों को पकड़ने के प्रयास चल रहे हैं। बाजार क्षेत्र में इस तरह की घटना से लोग आश्चर्यचकित हैं और भय का माहौल बन रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments