HomeUttarakhandAlmoraचुनाव : सोमेश्वर में आनंद बोरा फिर बने व्यापार मंडल अध्यक्ष, शांति...

चुनाव : सोमेश्वर में आनंद बोरा फिर बने व्यापार मंडल अध्यक्ष, शांति से निबटी चुनाव प्रक्रिया

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
दिनांक 5 सितंबर, 2020

व्यापार मण्डल सोमेश्वर के अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को निर्धारित कार्यक्रमानुसार शांतिपूर्ण ढंग से​ निबट गया। जिसमें पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा फिर से अध्यक्ष चुन लिये गए हैं। कोविड—19 के मद्देनजर सावधानी व नियमों के पालन के बीच यह चुनाव संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीनों कार्यकाल पूर्ण होने के बाद यहां व्यापार मंडल की कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। कुछ समय पहले से संरक्षक मंडल ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पहल शुरू की और सदस्यता अभियान चलाते हुए कार्यक्रम तय कर लिया। उसी के अनुरूप शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई। जिसमें सिर्फ दो प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 334 मतदाताओं ने वोट डाला। इनमें से पूर्व अध्यक्ष आनन्द सिंह बोरा ने 183 मत प्राप्त किए जबकि उनके प्रतिद्वंदी शिवेंद्र सिंह बोरा को 144 वोट मिले। सात मत रद्द हो गए। अंतत: संरक्षक मंडल ने आनन्द सिंह बोरा को जीत का प्रमाण पत्र दिया। कोविड—19 के कारण कोई बड़े जश्न का कार्यक्रम नहीं हो सका। व्यापारियों ने सादगी के साथ अध्यक्ष आनन्द सिंह बोरा को शुभकामनाएं दीं। निर्धारित समय सारणी के अनुसार हुए इस चुनाव के दौरान व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, बागेश्वर जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, जिला प्रभारी अनुप गुप्ता, चुनाव व्यवस्थापक दीपक जोशी भी मौजूद रहे। यह चुनाव सोमेश्वर—रानीखेत रोड पर स्थित बलवीर बोरा के भवन पर हुआ। चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में संरक्षक मण्डल के राजेन्द्र बर्मा, डा. देवेंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, श्याम सुन्दर सिंह बोरा, मदन मोहन सनवाल व मोहम्मद सलीम आदि जुटे रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments