सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा नगर व जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। आज नगर की मुख्य बाजार में स्थित अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेेटिव बैंक की मुख्य ब्रांच में एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। इससे बैंक के अन्य कर्मचारी आशंका के दायरे में आ गए हैं। एहतियातन आज सुबह से बैंक शाखा को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसके बाद बैंक शाखा के सभी कर्मचारियों का कोविड—19 का टैस्ट कराया जा रहा है। बैंक में करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं और ग्राहकों का आना—जाना लगा रहता है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।