HomeBreaking Newsहल्द्वानी: रोडवेज स्टेशन के पास मिला एंबुलेंस चालक का शव, सनसनी

हल्द्वानी: रोडवेज स्टेशन के पास मिला एंबुलेंस चालक का शव, सनसनी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां रोडवेज स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। परिसर से बदबू आने की शिकायत पर जब जांच की गई तो वहां लाश बरामद हुई। शव की शिनाख्त एंबुलेंस चालक मनोज बेलवाल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को रोडवेज स्टेशन के पास तहसील परिसर से बहुत बदबू आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब भीतर जाकर देखा तो एक पुरुष का शव बरामद हुआ। शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना है। यानी मौत कुछ दिन पहले ही हो गई होगी।

जांच में शव की शिनाख्त मनोज बेलवाल के रूप में हुई। जो बेस अस्पताल में बतौर एंबुलेंस चालक कार्यरत थे। उनके रिश्ते के भाई प्रेम बेलवाल ने बताया कि उनके भाई मनोज बीते 7 जुलाई से ड्यूटी से लापता हो गए थे। उनका मानसिक संतुलन कुछ गड़बड़ा गया था और वे अकसर रोडवेज के आस—पास घूमते रहते थे। मूल रूप से वे बेतालघाट के निवासी थे।

इधर मृतक के चाचा के लड़के भरत बेलवाल ने बताया कि परिजनों को वे बताते थे कि ड्यूटी कर रहे हैं, जबकि हकीकत में उन्होंने काम पर जाना ही छोड़ दिया था। कुछ समय वे सितारगंज रूके, लेकिन फिर वहां से भी चले गए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments