HomeAccidentUttarakhand Breaking : मरीज को अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चालक...

Uttarakhand Breaking : मरीज को अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चालक गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

हरिद्वार में हुए एक हादसे में मरीज को अस्पताल भर्ती कराने लेकर जा रही एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा ​टकराई। जिसमें एंबूलेंस चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। चालक व मरीज दोनों को पुलिस ने दूसरे वाहन से अस्पताल भिजवा भर्ती करवा दिया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल स्थित सत्यम ऑटो कंपनी से एक मरीज को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। इसी दौरान रास्ते में ही एंबूलेंस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल एम्बुलेंस चालक व मरीज को अस्पताल भर्ती करवा दिया है। पुलिस के अनुसार नींद की झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई है। रानीपुर कोतवाली थाना प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दुर्घटना आज सुबह करीब 4:30 बजे हुई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments