HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज : सिडकुल क्षेत्र के लिए मिली एम्बुलेंस, लोगों ने जताया विधायक...

सितारगंज : सिडकुल क्षेत्र के लिए मिली एम्बुलेंस, लोगों ने जताया विधायक का आभार

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत
सितारगंज। सिडकुल क्षेत्र के लोगों के लिए एक एम्बुलेंस की सौगात मिली है। इसके बाद आम जनता ने विधायक सौरभ बहुगुणा का आभार जताया।

सिडकुल क्षेत्र दुर्घटना बाहुल्य है। इसको देखते हुए विधायक सौरभ बहुगुणा ने सिडकुल क्षेत्र में एम्बुलेंस के लिए प्रयास किया। विधायक के प्रयासों से स्वास्थ्य विभाग ने सिडकुल क्षेत्र के लिए एम्बुलेंस दी है। इसके बाद लोगों ने विधायक सौरभ बहुगुणा का आभार जताया। विधायक ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हारजीत सिंह कम्बोज ने कहा कि क्षेत्र सिडकुल के लोगों की समस्याओं को देखते हुए एम्बुलेंस सेवा वरदान साबित होगी। कहा कि विधायक के प्रयासों से क्षेत्र का चहुमुंखी विकास हो रहा है। इस दौरान ग्राम प्रधान कुलदीप कम्बोज, पूर्व ग्राम प्रधान किशन कम्बोज, हेम भट्ट, जीत कम्बोज, मोहन जोशी, अजय कठायत, हरदेव, राकेश व हरीश कम्बोज आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments