HomeAccidentब्रेकिंग यूपी : भदोही में शव लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक से...

ब्रेकिंग यूपी : भदोही में शव लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक से टकराई, पांच की मौत

ADVERTISEMENTS

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार भोर सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से तेज रफ्तार एंबुलेंस के टकराने से पांच लोगों की मौत हो गयी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाला नगर टोल प्लाजा अमवा गांव के निकट यह हादसा उस समय हुआ जब अमवा अंडरपास से पहले खड़े कंटेनर में शव लेकर जा रही एम्बुलेंस भिड़ गई। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल से शव लेकर एंबुलेंस राजस्थान के चित्तौड़ गढ़ जा रही थी। इस हादसे में एंबुलेंस के चालक समेत सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से किसी प्रकार एंबुलेंस में फंसे लोगो को बाहर निकाला। शवों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। मृतकों के जेब से मिले कागजात के आधार पर पुलिस उनके परिजनों से संपर्क करने में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments