HomeUttarakhandAlmoraदिल्ली से शव को लेकर बमणस्वाल जा रही एंबुलेंस खाई में गिरी,...

दिल्ली से शव को लेकर बमणस्वाल जा रही एंबुलेंस खाई में गिरी, एक की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। दिल्ली से शव लेकर बमणस्वाल जा रही एंबुलेंस कपकोट गांव के पास सड़क धंसने के चलते असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मृतक के परिजनों में शामिल एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हैं। एक अन्य की हालत गंभीर बनी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस शुक्रवार को एंबुलेंस संख्या T01 25HR 3279J से मृतक भुवन चंद्र उप्रेती पुत्र केशव दत्त उप्रेती निवासी ग्राम बमणस्वाल का शव परिजनों द्वारा दिल्ली से ग्राम बमणस्वाल लाया जा रहा था। वाहन में मृतक के शव के अतिरिक्त गंगा उप्रेती पत्नी स्व. भुवन चंद्र उप्रेती उपरोक्त, विनोद भट्ट (उम्र 50 वर्ष) पुत्र देवी दत्त भट्ट निवासी लाडो सराय दिल्ली, उमा तिवारी पत्नी कैलाश तिवारी निवासी दिल्ली तथा ड्राइवर सुनील पुत्र भगवान दास निवासी बदरपुर नई दिल्ली सवार थे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

लमगड़ा से बमणस्वाल को जाने वाले रास्ते पर लगभग 5 किलोमीटर आगे कपकोट गांव के पास रोड धसने के कारण उक्त एम्बुलेंस सड़क से नीचे गिर गई। लमगड़ा पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सभी घायलों को रेस्क्यू किया गया। जिसमें विनोद भट्ट व गंगा उप्रेती गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

गंभीर घायल ने तोड़ा दम

वाहन के ड्राइवर सुनील को हल्की छोटे हैं एवं उमा तिवारी ठीक है तीनों उपरोक्त घायलों को लमगड़ा सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात परिजनों के साथ अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। डेड बॉडी को निकाल कर ग्राम बमणस्वाल भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल विनोद भट्ट की अल्मोड़ा अस्पताल पहुंचने के पश्चात मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments