HomeNationalमहंगा हुआ Amazon Prime - 67% तक महंगे हुए प्राइम मेंबरशिप के...

महंगा हुआ Amazon Prime – 67% तक महंगे हुए प्राइम मेंबरशिप के प्लान

ADVERTISEMENTS

CNE DESK | OTT प्लेटफॉर्म अमेजन ने प्राइम मेंबरशिप (Amazon Prime membership)सब्सक्रिप्शन प्लान्स 67% तक महंगे कर दिए हैं। अब 1 महीने की प्राइम मेंबरशिप 120 रुपए और 3 महीने की मेंबरशिप 140 रुपए महंगी कर दी है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

एक महीने की मेंबरशिप के लिए अब 299 रुपए चुकाने होंगे। पहले 179 रुपए देने होते थे। वहीं, 3 महीने की प्राइम मेंबरशिप के लिए 599 रुपए चुकाने होंगे। पहले इसके लिए 459 रुपए देने होते थे।

1 साल के प्लान की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

हालांकि अमेजन ने सालाना प्राइम मेंबरशिप और लाइट मेंबरशिप प्लान की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके लिए यूजर्स को पहले की तरह 1,499 और 999 रुपए ही चुकाने होंगे।

अमेजन प्राइम (Amazon Prime) मेंबरशिप में यूजर को क्या-क्या मिलता है?

प्राइम मेंबरशिप के तहत अमेजन (Amazon Prime) अपने यूजर्स को कई तरह की सर्विस प्रोवाइड कराती है। इसमें अमेजन शॉपिंग ऐप से लेकर म्यूजिक और OTT सर्विसेस तक शामिल हैं। प्राइम मेंबरशिप में आपको प्राइम वीडियो पर अनलिमिटेड OTT कंटेंट, मूवीज और शोज देखने को मिलते हैं। यूजर्स प्राइम म्यूजिक ऐप पर 10 करोड़ से ज्यादा गाने बिना ऐड के एंजॉय कर सकते हैं।

इसके अलावा अमेजन शॉपिंग ऐप पर आपको अपने ऑर्डर की फास्ट डिलीवरी मिलती है। भारत में 40 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर सेम-डे/1-डे में फ्री डिलीवरी भी दी जाती है। एक्सक्लूसिव डील्स और शॉपिंग ऐप पर स्पेशल इवेंट्स पर आपको अर्ली एक्सेस मिलता है। यानी 24 घंटे पहले आप सेल और हॉट डील्स का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा प्राइम मेंबरशिप में आपको ई-बुक, मैगजीन्स, कॉमिक्स और गेम्स का एक्सेस भी मिलता है।

प्रेमी के पिता संग भागी लड़की, पढ़िए अजब इश्क की गजब दास्तां

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments