HomeAccidentBig Breaking - अल्मोड़ा : खाई में जा गिरी आल्टो, कार चालक...

Big Breaking – अल्मोड़ा : खाई में जा गिरी आल्टो, कार चालक गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया

ADVERTISEMENTS

सोमेश्वर/अल्मोड़ा। यहां एक आल्टो कार मैगड़ी के निकट अचानक असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को यहां जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे सीटी स्कैन के लिए बेस भेजा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनान क्षेत्र अंतर्गत तोक दूणी की ग्राम मैगड़ी निवासी विशन सिंह उम्र 58 वर्ष पुत्र दीप सिंह आज अपनी आल्टो कार संख्या यूके 01टीए 3671 से किसी सवारी को सोमेश्वर छोड़कर वापस अपने घर आ रहे थे। अचानक उनके गांव के निकट ही मैगड़ी के पास टैक्सी असंतुलित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। आस—पास के ग्रामीणों की मदद से लहुलुहान हालत में वाहन चालक को कार से बाहर निकाल सड़क तक लाया गया। इसके बाद परिजन व अन्य लोग उसे जिला अस्पताल ले आये। चिकित्सकों के मुताबिक घायल व्यक्ति के सर पर चोट आई है, जिस आधार पर उसकी हालत गंभीर मानी जा रही है। फिलहाल घायल का बेस में सीटी स्कैन होगा। इसके बाद यदि आवश्यकता पड़ी तो हायर सेंटर रेफर कर दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments