HomeAccidentBageshwar Breaking News: अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल अस्पताल में भर्ती, मेडिकल...

Bageshwar Breaking News: अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल अस्पताल में भर्ती, मेडिकल परीक्षण में चारों के शराब के नशे में होने की पुष्टि

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला कार्यालय के समीप एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर नीचे गिर गई। घटना में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस और फायर ने घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल में भर्ती किया है। जहाँ चिकित्सको द्वार उनका इलाज किया जा रहा है।

बुधवार को लगभग एक बजे जिला मुख्यालय से दफौट की तरफ जा रही यूके 02-3030 आल्टो कार जिला कार्यालय के समीप अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने जिसकी सूचना तत्काल फायर सर्विस को दी। लगभग बीस मिनट के अंतराल में पुलिस और फायर घटना स्थल पहुंच गई। घटना में चालक भगवान सिंह 55 वर्ष, संतोष कनवाल 40 वर्ष, लछमन सिंह 52 वर्ष, हर्ष सिंह 47 वर्ष घायल हो गए। चारों घायलों को रेस्क्यू टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती किया। डाक्टरों के अनुसार चारों की हालत में सुधार हो रहा है। कोतवाल डीआर वर्मा के अनुसार सभी घायल मालता गांव के निवासी हैं। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अधिकतर घायल शराब के नशे में हैं। इसकी मेडिकल परीक्षण के बाद पुष्टि हुई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments