HomeAccidentबागेश्वर ब्रेकिंग: अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

बागेश्वर ब्रेकिंग: अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले की तहसील गरुड़ अंर्तगत राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलो भकुनधार में एक वाहन दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस टीम मौके की ओर रवाना हुई।

तहसीलदार तीतीक्षा जोशी ने बताया कि राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलो के अंतर्गत एक आल्टो कार संख्या UK 11 TA 2202 भकुनधार के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। दुघर्टनाग्रस्त कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गयी है। उन्होंने बताया कि मृतकों में बलवीर सिंह पुत्र हरी मोहन सिंह निवासी ग्राम छत्यानी व मंगलनाथ पुत्र राम नाथ रौलयना शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके के लिए रवाना हो गयी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments