HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः पहले से दो मुकदमे और फिर शराब के साथ गिरफ्तार

अल्मोड़ाः पहले से दो मुकदमे और फिर शराब के साथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिले के थाना लमगड़ा अंतर्गत गत रात्रि पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया और थाने में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की। आरोपित के खिलाफ पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं।

गत सोमवार रात्रि में चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपित आनन्द सिंह पुत्र पूरन सिंह बिष्ट निवासी ग्राम तुलडी जलना, थाना लमगडा, जिला अल्मोड़ा को 14 बोतल अवैध देशी शराब के साथ दबोचा। थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत ने बताया कि आरोपित सरकारी ठेकों से थोड़ा-थोड़ा शराब खरीद कर अपने गांव के लोगों को अधिक दामों में यह शराब बेचने को ले जा रहा था। आरोपित के खिलाफ पूर्व में आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल दीपक सिंह मेहरा व कांस्टेबल भूपाल सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments