HomeUttarakhandAlmoraजोड़ीदार काव्या के साथ अल्मोड़ा के चयनित ने जीता स्वर्ण पदक

जोड़ीदार काव्या के साथ अल्मोड़ा के चयनित ने जीता स्वर्ण पदक

ADVERTISEMENTS

👉 आल इंडिया सीनियर बैडमिंटन प्राइज मनी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: गहत​ 06 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित आल इंडिया सीनियर बैडमिंटन प्राइज मनी टूर्नामेंट में उत्तराखंड के चयनित जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल में चयनित जोशी ने अपने जोड़ीदार दिल्ली की काव्या गुप्ता के साथ खेलते हुए कर्नाटक के नितिन व अनाघव राज की जोड़ी को सीधे सेटों में आसानी से 21—19 व 21—14 से हराकर मिश्रित युगल का ख़िताब जीता।

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने खेल विवरण की जानकारी देते हुए यहां बताया कि टूनामेंट के सेमी फाइनल में अल्मोड़ा के चयनित जोशी की जोड़ी ने कर्नाटक की जोड़ी प्रुतिवी राज व तृषा हेगड़े को जोड़ी को सीधे सेटों में एकतरफ़ा 21—17 व 21—9 से हराया। मालूम हो कि कुछ साल पहले ही चयनित जोशी ने ऑल इंडिया सीनियर टूर्नामेंट हैदराबाद में स्वर्ण पदक जीता था।

चयनित जोशी की इस विशिष्ट उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। उनके गृह जनपद अल्मोड़ा से पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, उत्तराखण्ड बैडमिंटन के चीफ़ कोच डीके सेन, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के चेयरमैन राम अवतार, अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जौन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, लेख परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचौरा, एनएस रजवार, हेम तिवारी, राजू तिवारी, प्रतीक महरा, जग्गू वर्मा, ज़िला खेल अधिकारी अरुण बंग्याल आदि ने चयनित जोशी व उनके माता—पिता को बधाईयां प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments