HomeUttarakhandAlmoraहरिद्वार में डूबा अल्मोड़ा का युवक, SDRF ने बरामद किया शव

हरिद्वार में डूबा अल्मोड़ा का युवक, SDRF ने बरामद किया शव

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार/अल्मोड़ा | परमार्थ घाट पर नहाते समय नदी के तेज बहाव में आकर लापता हुए युवक का शव SDRF ने बरामद कर लिया है, युवक अल्मोड़ा निवासी था।

दरअसल, 3 अप्रैल को अल्मोड़ा के भिकियासैंण देवयाल निवासी 26 वर्षीय तनुज बिष्ट पुत्र भोपाल सिंह हरिद्वार के परमार्थ घाट (सप्तऋषि चौकी क्षेत्रान्तर्गत) पर नहा रहा था, इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। जिसके बाद से ही SDRF की टीम लगातार उसकी खोजबीन कर रही थी जहां आज 5 अप्रैल को युवक का शव SDRF की टीम को घटनास्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर मिला। शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

रेस्क्यू टीम में SI सचिन रावत, CT विजय खरोला, CT बलीराम शर्मा, CT शिवम, CT नवीन सिंह, आरक्षी चालक जितेंद्र चौधरी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments