HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : जिला अस्पताल में x-ray कराने आई महिला का मंगलसूत्र चोरी

अल्मोड़ा : जिला अस्पताल में x-ray कराने आई महिला का मंगलसूत्र चोरी

ADVERTISEMENTS

📌 अस्पताल कर्मचारी बन करी ठगी

👉 शातिराना अंदाज देख हर कोई हैरान

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र के जिला अस्पताल में टप्पेबाज सक्रिय हैं। आज यहां एक्सरे कराने आई एक महिला का मंगलसूत्र साफ हो गया। घटना के बाद से अस्पताल में हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस टप्पेबाज की तलाश में जुटी है। चोर की तस्वीर सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धौलछीना के कांचुला गांव निवासी बुजुर्ग महिला जानकी देवी पत्नी स्व उत्तम सिंह आज सोमवार को एक्स-रे कराने जिला अस्पताल पहुंची। एक्स-रे कक्ष में मरीजों की भीड़ लगी थी। इसी बीच हाथ में पर्चा लिए एक संदिग्ध व्यक्ति जानकी देवी के पास पहुंचा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

यह संदिग्ध व्यक्ति उन्हें एक्सरे रूम के बगल वाले कक्ष में ले गया। जहां उसने महिला से कहा कि एक्स रे से पूर्व वह अपने जेवर उतार ले। जानकी देवी ने अपना मंगलसूत्र उतार कर साथ आए भतीजे मनीष को दे दिया।

कुछ देर बाद संदिग्ध व्यक्ति बाहर आया और उसने मनीष से यह कहकर मंगलसूत्र ले लिया कि तुम्हारी ताई का एक्स-रे हो गया है। अतएव वह मंगलसूत्र उन्हें वापस दे देगा। मंगलसूत्र लेकर संदिग्ध व्यक्ति अंदर गया। कुछ देर बाद लोगों की आंखों में धूल झोंक कर वहां से फरार हो गया।

घटना का पता महिला को काफी देर बाद लगा। जब महिला ने अपने साथ आए भतीजे से मंगलसूत्र वापस मांगा तो सारी सच्चाई सामने आ गई। जिसके बाद परेशान परिजन काफी देर तक उक्त व्यक्ति को अस्पताल परिसर में ढूड़ते रहे, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं लग सका।

इधर जेवर खोने की खबर जैसे ही अस्पताल में फैली वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने जेवर चोरी की रिपोर्ट पुलिस में लिखाई। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसमें संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जो महिला के साथ आए मनीष से मंगलसूत्र ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।

पुलिस सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। अलबत्ता इस खबर के बाद जिला अस्पताल में इलाज को आए लोगों में नाराजगी देखी गई। समाचार लिखे जाने तक टप्पेबाज का कुछ पता नहीं चल पाया था।

उत्तराखंड : PCS अधिकारी निधि यादव के खिलाफ विजिलेंस जांच की अनुमति

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments