HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पर्यटन सीजन में जाम से मिलेगी मुक्ति, यातायात पुलिस ने कसी...

अल्मोड़ा: पर्यटन सीजन में जाम से मिलेगी मुक्ति, यातायात पुलिस ने कसी कमर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा : जनपद में आगामी पर्यटन सीजन के दौरान स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा शहर को जाम की समस्या से मुक्त रखने के लिए यातायात पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।

प्रभारी यातायात एवं इंटरसेप्टर उपनिरीक्षक सुमित पांडे ने होमगार्ड जवानों के साथ बैठक करते हुए स्पष्ट किया कि पर्यटन सीजन के दौरान यातायात का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है, ऐसी स्थिति में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने सभी जवानों को अपनी ड्यूटी के प्रति सतर्क, समयबद्ध और अनुशासित रहने के निर्देश दिए। जवानों से कहा गया कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों के बीच जनपद की एक सकारात्मक छवि बने।

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर

बैठक में सुचारू यातायात हेतु रणनीतिक निर्देश दिए गए, जिसके तहत प्रमुख चौराहों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ जवानों को निर्देशित किया गया कि वे पर्यटकों और स्थानीय जनता के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करें। यदि कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसे तत्काल प्रभाव से नियंत्रित करने के लिए मुस्तैदी बरतने को कहा गया है।

सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश

यातायात प्रबंधन के साथ-साथ सुरक्षा के पहलू पर भी जोर दिया गया। जवानों को संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी यातायात ने कहा कि सभी जवान पूरी ईमानदारी, तत्परता और सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, जिससे आम जनमानस को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर प्रभारी यातायात एवं इंटरसेप्टर उपनिरीक्षक सुमित पांडे समेत यातायात ड्यूटी में तैनात सभी होमगार्ड जवान उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments