HomeUttarakhandAlmoraAlmora, मौसम अपडेट : भारी बारिश का रेड अलर्ट, सुबह खिली चटक...

Almora, मौसम अपडेट : भारी बारिश का रेड अलर्ट, सुबह खिली चटक धूप

ADVERTISEMENTS

📌 स्कूलों में है 03 दिन के अवकाश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। बारिश के हाई अलर्ट के बावजूद अल्मोड़ा में आज सुबह से ही धूप खिली है। कई रोज से हो रही बारिश के बाद धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि कब मौसम बदल जाये और बारिश हो। यह निश्चित रूप में कहा नहीं जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, नैनीताल सहित उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में आज से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। जिसके चलते जिलाधिकारियों ने अपने विवेक से 11 से 12 जुलाई तक छुट्टी घोषित कर दी।

ज्ञात रहे कि उत्तराखंड में आईएमडी ने आज 10 जुलाई को सभी 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 11 और 12 जुलाई को चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर जिलों में ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है।

नैनीताल में स्कूल 04 दिन, उधम सिंह नगर में दो दिन, उत्तराकाशी व देहरादून में एक-एक दिन तथा अल्मोड़ा व बागेश्वर में तीन-तीन दिन के लिए बंद हैं। हालांकि, रेट अलर्ट के बावजूद समाचार लिखे जाने तक अल्मोड़ा में चटख धूप खिली हुई है। हालांकि संभावना यह भी है कि दोपहर बाद से पुन: बारिश के आसार बन सकते हैं।

उत्तराखंड के आठ जिलों में स्कूलों की छुट्टी, आज भारी बारिश का अलर्ट

फलों के राजा आम को खाने के फायदे | Benefits of Mango
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments