HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: आधी रात हो रही थी तस्करी, तो राह में आग का...

अल्मोड़ा: आधी रात हो रही थी तस्करी, तो राह में आग का गोला बना शराब से लदा कैंटर

👉 अग्निकांड से खुली पोल, काफी मदिरा बर्बाद, लाखों की अंग्रेजी शराब बरामद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: रात की सुनसानी में एक कैंटर से अवैध शराब की तस्करी का मामला पकड़ा गया। सड़क में ऐसा हादसा हो गया, जैसा तस्करों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। कैंटर में आग लग गई और तस्कर फरार हो लिये। कैंटर धू-धू कर जला, इसमें भरी शराब की कई पेटियां नष्ट हो गई, जबकि आग बुझने के बाद कई पेटियां बरामद हुई।

मामला जिले के सोमेश्वर थाना क्षेत्रांतर्गत 19 जुलाई 2025 की आधी रात का है। दरअसल, कैंटर संख्या यूके 04 सीसी 1994 अवैध अंग्रेजी शराब से भरा था। इस शराब की तस्करी सोमेश्वर-मजखाली मोटरमार्ग से हो रही थी। आधी रात पथरिया के समीप इस कैंटर में अचानक आग धधक गई। जब कैंटर आग का गोला बन गया, तो इसकी सूचना सोमेश्वर थाना पुलिस को मिली। सूचना के बाद थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पाया कि कैंटर से आग की लपटें उठ रही हैं और वह धू धू कर जल रहा है। इसे बुझाने के प्रयास हुए, मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद रानीखेत से फायर ब्रिगेड बुलाई गई, बाद में फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैंटर पूर्णतः जल चुका था तथा उसमें रखी शराब की पेटियां भी जलकर नष्ट हो गई थी। काफी शराब नष्ट हो गई।इसके बावजूद शेष बची अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल नंबर 1 ह्वीस्की की 840 बोतल, 168 अद्धे व 8208 पव्वे बरामद हुए। तस्करी में संलिप्त कोई व्यक्ति मौके पर नहीं पाया गया। इसके बाद पुलिस ने सोमेश्वर थाने में संलिप्त लोगों के खिलाफ धारा 60 /72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और अब उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक प्रेम सिंह खोलिया, हेड कांस्टेबल अमीर चंद, हरीश आर्य व जितेंद्र मेहता, कांस्टेबल नीरज मेहरा, गोरखनाथ, होमगार्ड हरीश सिंह व अली अहमद शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments