HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : 02 किलो अफीम के साथ यूपी का तस्कर...

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : 02 किलो अफीम के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

✒️ बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख से अधिक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। एसओजी, एएनटीएफ व थाना सोमेश्वर पुलिस ने 02 किलोग्राम अफीम के साथ बरेली के एक तस्कर को किया गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रूपये से अधिक है।

मिली जानकारी के अनुसार एसओजी/एएनटीएफ व थाना सोमेश्वर की संयुक्त टीम द्वारा गत रात्रि को कोसी के समीप रानीखेत को जाने वाले तिराहे पर चेकिंग की गई। इस दौरान एक व्यक्ति विजय पाल, उम्र- 34 वर्ष पुत्र लाला राम निवासी ग्राम भीकमपुर, तहसील बहेड़ी, जिला बरेली उत्तर प्रदेश को संदेह के आधार पर रोका गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

तलाशी में उसके पास से 02.03 किग्रा अवैध अफीम बरामद हुई। जिस पर उसे गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बहेड़ी से अवैध अफीम लाकर बागेश्वर और ग्वालदम की तरफ ऊंचे दामों में बेचने हेतु ले जाना बताया गया।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी, प्रभारी एसओजी सुनील सिंह धानिक, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती, कांस्टेबल राकेश भट्ट एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा, सूरज बोरा, थाना सोमेश्वर शामिल रहे।

यहां मिला क्षत-विक्षत शव, हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments