HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : शहर की प्रतिभाओं को किया जायेगा सम्मानित, कार्यक्रम कल

अल्मोड़ा : शहर की प्रतिभाओं को किया जायेगा सम्मानित, कार्यक्रम कल

ADVERTISEMENTS

✍️ बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे विधायक मनोज तिवारी

✍️ होनहार छात्र-छात्राएं व हॉकी खिलाड़ी रितिक राज का होगा सम्मान

✍️ कार्यक्रम कल बुधवार 01 बजे से

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के तत्वाधान में कल बुधवार 28 सितंबर को सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर 01 बजे से किया जायेगा। इस मौके पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले नगर क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों के अलावा नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी रितिक राज को सम्मानित किया जायेगा।

जारी सूचना के अनुसार कल बुधवार नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट में वर्ष 2022 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले अल्मोड़ा नगर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी के कर कमलों से सम्मानित किया जायेगा। यह कार्यक्रम पालिका सभागार में कल 28 सितम्बर, 2022 को अपरान्ह 1.00 बजे से होगा। इस अवसर पर नगर के एक होनहार नवयुवक रितिक राज को भी नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर पालिका द्वारा सम्मानित किया जायेगा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने अल्मोड़ा नगर के गणमान्य नागरिकों एवं सभी संगठनों के पदाधिकारियों से उक्त प्रतिभा सम्मान में यथासमय उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments