HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : ऋषिकेश निवासी फार्मासिस्ट दीप्ति अंथवाल का आकस्मिक निधन

अल्मोड़ा : ऋषिकेश निवासी फार्मासिस्ट दीप्ति अंथवाल का आकस्मिक निधन

ADVERTISEMENTS

अचानक तबियत बिगड़ी, सुशीला तिवारी हल्द्वानी किया था रेफर

अल्मोड़ा। मूल रूप से ऋषिकेश (गढ़वाल) की निवासी फार्मासिस्ट दीप्ति अंथवाल (Pharmacist Deepti Anthwal) का असामायिक निधन हो गया है। उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है। वह राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शीतलाखेत में कार्यरत थी। गत दिवस तबियत बिगड़ने पर उन्हें रानीखेत लाया गया था। जहां से हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के अनुसार ऋषिकेश निवासी दीप्ति की सितंबर 2018 में उनकी प्रथम तैनाती फार्मासिस्ट के पद पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शीतलाखेत में हुई थी। तब से वह इसी अस्पताल में सेवाएं देते आ रही थीं। वह शीतलाखेत में किराये के कमरे में रहती थीं। गत दिवस अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई।

इस बीच योगा प्रशिक्षक गौरव मनराल और स्टाफ उन्हें उपचार के लिए वाहन से रानीखेत के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। यहां से उन्हें नागरिक चिकित्सालय रानीखेत ले जाया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर सुशील तिवारी रेफर कर दिया। इस बीच 108 एंबुलेंस से उन्हें सुशीला तिवारी हल्द्वानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह भैसोड़ा, वीरेंद्र सिंह सुप्याल, महेश आर्या, दिनेश चंद्र ध्यानी, राहुल सेमवाल, ओमकार सिंह, रमेश आर्या, गोविंद राम आदि ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments